भगवान भरोसे पांढुरना: एसपी अस्वस्थ, एएसपी और बड़चिचोली चौकी प्रभारी भी हुए रिलीव, कौन संभालेगा कमान?

पांढुरना। नवागत पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार की तबीयत खराब होने के बाद वे लीव पर चलें गए है,अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी का स्थानांतरण भोपाल होने पर उन्हें बीते 9 जून को यहां से भारमुक्त कर दिया गया,वहीं बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी का स्थानांतरण मंडला होने पर उन्हें भी रिलीव कर दिया है,जिससे पांढुरना जिले वासियों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे पर है।

गौरतलब हो कि हाल ही में इंदौर से स्थानांतरित होकर आए पांढुरना जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार की अचानक तबीयत खराब होने के बाद वे बीते 25 मई के बाद से लीव पर चले गए है जिसके बाद जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी द्वारा देखी जा रहीं थी,लेकिन इसी बीच गृह विभाग द्वारा किए गए तबादलों में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी का स्थानांतरण प्रदेश मुख्यालय भोपाल में कर दिया,हांलाकि इनके स्थान पर मनकामना प्रसाद को अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया,लेकिन उनके यहां पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के पहले ही बीते 9 जून को नीरज सोनी को पांढुरना से भारमुक्त कर दिया गया है। जिसके चलते यह दोनों ही प्रमुख पद रिक्त होने से जहां एक और विभाग के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहें,वहीं जिले की कानुन,सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह लडखडा गई है।

इसी प्रकार जिले की अंतिम तथा अंतरराज्यीय बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल का स्थानांतरण प्रदेश के मंडला जिले में होने के बाद इन्हें भी यहां से 3 जून को ही रिलीव कर दिया है,और आज तक इनके स्थान पर किसी भी चौकी प्रभारी की तैनाती नहीं करने से यहां का कार्य सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय द्वारा जिम्मे है।

 

 

Next Post

सलमान खान की फिल्म के लिए नहीं बना था 'तड़प तड़प के' गाना, इस्माइल दरबार ने सुनाया केके से जुड़ा किस्सा

Fri Jun 12 , 2026
इस्माइल दरबार ने बताया कि तड़प तड़प के गाना मूल रूप से हम दिल दे चुके सनम के लिए नहीं बनाया गया था। केके ने शुरुआत में इसे अपनी स्टाइल का गाना मानने से इनकार कर दिया था। हिंदी सिनेमा के सबसे भावुक और यादगार गीतों में शामिल ‘तड़प तड़प […]

You May Like