जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत नक्षत्र नगर में रहने वाले कलेक्ट्रेट उमरिया में पदस्थ समन्वयक अधिकारी के घर के दरवाजे का इंटरलॉक तोड़कर घुसे चोरों ने दो लाख नगद व जेवर, टेबलेट पार कर दिया।पुलिस ने बताया कि कृष्णकुमार डेहरिया 50 वर्ष निवासी गली नम्बर 10 नक्षत्र नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कलेक्ट्रेट उमरिया में जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी के पद पर कार्यरत है 12 अक्टूबर को रात लगभग 8 बजे अपने परिवार के साथ उमरिया चला गया था, उसके घर में ताला लगा था 17 अक्टूबर को रात लगभग 8-30 बजे वापस आकर देख मेनगेट का ताला लगा था.
उसकी पत्नी सरोज डेहरिया ने ताला खोला देखा इंटरलाक टूटा था। घर के अंदर जाकर देखा पूरा सामान बिखरा था, कमरे में जाकर देख आलमारी का लॉक टूटा था सभी सामान बिखरा था, आलमारी का लॉक टूटा पत्नी ने आलमारी चैक की देखा सोने का मंगलसूत्र, 2 अंगूठी,1 हार, चांदी की 2 जोड़ी पायल, नगदी 2 लाख रूपये नहीं थे, दूसरे कमरे मे जाकर देखा वहां पर रखा सेमसंग कम्पनी का टेबलेट भी नहीं था।
