छत्तीसगढ़ में कोरोना के छह नए मामले

रायपुर 10 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के छह नए मामले सामने आने से प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 44 पहुंच गई।

सक्रिय मामलों में से 40 का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है। प्रदेश में कोरोना के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के बाद अब बालोद जिला भी कोरोना की चपेट में आया गया है।

आंकड़ों के अनुसार होम क्वारंटाइन में 40 पीड़ित हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 31 मरीज मिले हैं। वहीं बिलासपुर में 12, दुर्ग में पांच, बालोद और बस्तर में एक-एक मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 1183 मरीजों की जांच की गई थी जिसमें से 17 मरीज पाजीटिव मिले थे। इनमें सर्वाधिक रायपुर में 11 लोग शामिल थे। इसके बाद बिलासपुर में पांच और दुर्ग में एक नया मरीज मिला था। सभी में सामान्य इंफ्लूएंजा जैसे लक्षण हल्का बुखार, सर्दी-खांसी या गले में खराश पाए गए हैं।

 

 

Next Post

कैलिफोर्नियाः पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलायीं रबर की गोलियां

Tue Jun 10 , 2025
लॉस एंजिल्स, 10 जून (वार्ता) अमेरिका में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स शहर में पुलिस ने शोरगुल वाले ग्रेनेडों के बाद सबसे सक्रिय प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियां चलायीं है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि इससे पहले सुरक्षा बलों ने फ्लैश-बैंग ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। बाद में कानून प्रवर्तन […]

You May Like