छिंदवाड़ा:हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों पर आंगनबाड़ी कर्यकर्ताओं ने डरा धामका कर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था जिसकी विभागीय जांच अभी चल रही है । अभी यहां मामला खत्म हुआ ही नहीं था कि जुन्नारदेव में रिश्वत लेने का एक नया मामला सामने आया है ।
जहां लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सीमा पटले को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आंगनवाड़ी सहायिका भी पकड़ाई है।
