लखनऊ, 26 अप्रैल (वार्ता) रिंकू सिंह (नाबाद 83) दमदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 156 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रिभष पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को मोहसिन खान के कहर का सामना करना पड़ा। केकेआर ने एक समय 31रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिये थे। टिम साईफर्ट (शूंन्य) और कप्तान अजिंक्या रहाणे (10) को मोहसिन खान ने आउट किया। वहीं अंगकृष रघुवंशी को मैदान में बाधा डालने पर नौ रन पर आउट करार दिया गया। रोवमन पॉवेल (एक) रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट किया। ऐसे संकट के समय कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह ने पारी को संभालने का प्रयास । दोनों बल्लेबाजों पांचवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े। 11वें ओवर में मोहसिन ने कैमरन ग्रीन 21 गेंदों (34) को आउटकर केकेआर को पांचवां झटका दिया। अनुकूल रायॅ (शून्य) और रमनदीप सिंह (छह) रन बनाकर आउट हुये।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया। केकेआर ने आखिरी ओवर में 26 रन बनाये जिसमें रिंकू सिंह के चार जबर्दस्त छक्के शामिल है। रिंकू ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का बहादुरी से सामना करते हुए 51 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 83 रनों की पारी खेली। उन्होंने आठवें विकेट के लिए सुनील नारायण के साथ सर्वाधिक 62 रन जोड़े। सुनील नारायण चार रन बनाकर नाबाद रहे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहसिन खान ने पांच विकेट लिये। जॉर्ज लिंडे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
