भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

सीहोर। भाजपा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं के लिए पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में श्यामपुर, इछावर एवं आष्टा ग्रामीण मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया.

मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर ने बताया इछावर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला प्रभारी विकास विरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक प्रतिनिधि विष्णु वर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज नागर द्वारा किया गया. इसी प्रकार श्यामपुर मंडल के उद्घाटन सत्र में विधायक सुदेश राय, मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर सहित विषय वक्ता उपस्थित थे. वहीं आष्टा ग्रामीण मंडल के ग्राम भंवरा में विधायक गोपाल इंजीनियर, मंडल अध्यक्ष हरिओम, पिंटू परमार सहित विषय वक्ताओं की उपस्थिति रही.

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा किभाजपा की कार्य पद्धति संगठनात्मक अनुशासन, सामूहिक नेतृत्व और कार्यकर्ता आधारित व्यवस्था पर आधारित है. बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन मजबूत संरचना के साथ कार्य करता है और प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा, संवाद के माध्यम से पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है. जिला प्रभारी विकास विरानी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की.

 

Next Post

महापौर ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Mon Mar 16 , 2026
सतना: महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने रविवार को वार्ड क्रमांक 15 में ₹27.13 लाख की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा […]

You May Like

मनोरंजन