शराब दुकान के सामने महिलाओं का प्रदर्शन

टीकमगढ़। बड़ागांव धसान में शनिवार को आदिवासी महिलाओं ने शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने टीकमगढ़ सागर हाईवे पर जाम लगाकर शराब दुकान को हटाने की मांग की। यह प्रदर्शन लगभग एक घंटे तक चला।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि शराब के कारण उनके पतियों की कम उम्र में मौत हो रही है, जिससे बच्चे अनाथ हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब के नशे में पति पत्नियों के साथ मारपीट करते हैं, जिससे घर का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

Next Post

पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से लगभग 100 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

Sat Dec 6 , 2025
सागर। सागर नगर के प्रमुख बाजार सिंधी मार्केट में छापेमार कार्यवाही कर सिंगल यूज प्लास्टिक, अमानक पॉलीथिन आदि जब्ती की कार्यवाही की गई। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने नया बाजार में हीरा नामक थोक व्यापारी की दुकान एवं गोदामों पर छापे मार कर लगभग 100 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अमानक […]

You May Like

Play sound