सतना: महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने रविवार को वार्ड क्रमांक 15 में ₹27.13 लाख की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी , नगर निगम निर्माण विभाग अध्यक्ष गोपी गेलानी , वार्ड पार्षद श्रीमती ममता मुरारी सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश जायसवाल , भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरारी सोनी सहित वार्ड के सम्मानित नागरिक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के अवसर पर महापौर श्री ताम्रकार ने कहा कि उनका यह संकल्प है कि नगर के प्रत्येक वार्ड में निरंतर विकास कार्यों को गति देते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए। इस मिशन में सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।
