सीहोर। ब्राह्मण धर्मशाला में समाज की बैठक आयोजित की गई. जिसमें निर्णय लिया गया कि सर्वब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 20 अप्रैल को उत्साह के साथ मनाया जाएगा. पं. सुनील शर्मा ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल को भगवान परशुराम का अभिषेक व महाआरती व 26 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी.
20 अप्रैल को उत्साह से मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव
