विधायक ने की कृषि उदय एक्सपो की तैयारियों समीक्षा

बुधनी। आगामी राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो के आयोजन को लेकर विधायक रमाकांत भार्गव ने तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में संस्थान के निदेशक डॉ. बीएम नांदेड़ उपस्थित थे. निदेशक डॉ. नांदेड़ ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से एक्सपो की तैयारियों, प्रदर्शनी क्षेत्र, किसानों की भागीदारी और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी. बैठक में सुरक्षा, पार्किंग, किसानों की सुविधा और प्रशासनिक समन्वय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई. विधायक रमाकांत भार्गव ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए. इस मौके पर एसडीएम दिनेश सिंह तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा, तहसीलदार ललित सोनी आदि मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो का आयोजन 22 से 24 मार्च तक ट्रैक्टर नगर में किया जाएगा.

 

Next Post

टेढ़ी पतवनिया के किसानों ने तिल की खेती के आर्थिक लाभ जाने

Mon Mar 16 , 2026
सतना: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया में आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण में किसानों को तिल फसल की उन्नत प्रजातियों, रोग-कीट प्रबंधन तथा इसके आर्थिक एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विषय विशेषज्ञ प्रो. […]

You May Like