टेढ़ी पतवनिया के किसानों ने तिल की खेती के आर्थिक लाभ जाने

सतना: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया में आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण में किसानों को तिल फसल की उन्नत प्रजातियों, रोग-कीट प्रबंधन तथा इसके आर्थिक एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विषय विशेषज्ञ प्रो. वी. पी. नगायच ने की। उन्होंने किसानों को तिल एवं अन्य तिलहन फसलों के उत्पादन से आय बढ़ाने के उपाय बताए तथा तिल और अलसी के नियमित सेवन के स्वास्थ्य लाभों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रो. सुधाकर प्रसाद मिश्र ने किसानों को तिल की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही क्षेत्र की जलवायु के अनुसार अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, मक्का एवं कुसुम जैसी फसलों की खेती को लाभकारी बताया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया की सरपंच  के प्रतिनिधि नरेंद्र प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।

Next Post

गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Mon Mar 16 , 2026
सारनी। इन दिनों रसोई गैस की गंभीर कमी ने आम नागरिकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति के कारण घर-परिवारों के साथ-साथ होटल व्यवसायी और विवाह समारोह आयोजित करने वाले लोग भी भारी संकट का सामना कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस […]

You May Like

Play sound