गुरुग्राम में आरईसी स्वच्छता इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, समर फील्ड स्कूल बना चैंपियन

गुरुग्राम। विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसई) और प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आरईसी लिमिटेड की ओर से आयोजित आरईसी स्वच्छता इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गुरु द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स एकेडमी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-82, गुरुग्राम में आयोजित दो दिवसीय लेदर-बॉल टी-10 प्रतियोगिता का आयोजन देशव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत किया गया।

आरईसी के स्पोर्ट्स एंड वेलनेस क्लब ‘उड़ान’ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम के आठ स्कूलों की युवा खेल प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और स्वच्छता के साथ सामूहिक जिम्मेदारी तथा नागरिक चेतना के मूल्यों को बढ़ावा दिया गया।

प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल-43, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14, रमन मुंजाल विद्या मंदिर, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल-46, समर फील्ड स्कूल, ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल सेक्टर-10, सनसिटी स्कूल और प्रेसिडियम स्कूल ने भाग लिया। दो दिनों तक नॉकआउट प्रारूप में मुकाबले खेले गए और विजेता टीमें अगले दौर में पहुंचीं।

फाइनल मुकाबला समर फील्ड स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 के बीच हुआ, जिसमें समर फील्ड स्कूल ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों, शिक्षकों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आरईसी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य युवाओं के विकास, खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को टीमवर्क, जिम्मेदारी और सतत सामुदायिक विकास जैसे जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया।

 

 

Next Post

2030 तक टेक्सटाइल सेक्टर का आकार 350 अरब डॉलर करने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह

Thu Oct 1 , 2026
नई दिल्ली। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि टेक्सटाइल देश में सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाले उद्योगों में शामिल है। वर्ष 2014 में करीब 138 अरब डॉलर का रहा टेक्सटाइल सेक्टर अब बढ़कर 190 अरब डॉलर का हो गया है। सरकार ने वर्ष 2030 तक इसे 350 अरब […]

You May Like