
भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में एक युवती की कार पर रंग में एसिड़ मिलाकर फेंकने का मामला सामने आया है. एसिड़ के प्रभाव से कार के पेंट पर भी असर देखा गया. मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभिरूचि परिसर में रंगपंचमी के मौके पर कुछ अराजक तत्वों ने निजी कंपनी में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती की कार पर एसिड़ फेंका. यह घटना तब हुई, जब युवती ने पर्व के मौके पर कार अपने घर के बाहर ही पार्क की थी. देर शाम को जब वह कार के पास गई तो उस पर पड़े रंग और पेंट का कलर उड़ा दिखाई दिया. युवती का आरोप है कि उनकी कार पर एसिड़ फेंका गया. घटना से आहत युवती ने ऐशबाग थाने पुहंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है.
