पटवारी के फर्जी AI पोस्टर पर बवाल: कांग्रेस ने साइबर सेल में की FIR की मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ कथित रूप से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किए गए फर्जी सोशल मीडिया पोस्टर के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) साई मनोहर को ज्ञापन सौंपा।

मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कुंदन पंजाबी, अवनीश बुंदेला, रोशनी यादव, प्रवीण धौलपुर, अभिनव बरोलिया, विक्रम चौधरी तथा जिला संगठन महामंत्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल थे।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक समाचार पत्र के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए एआई की सहायता से एक फर्जी पोस्टर तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इसमें जीतू पटवारी के नाम से भ्रामक बयान जोड़कर उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने, जनता को गुमराह करने तथा सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया।

कांग्रेस ने ज्ञापन में जितेंद्र प्रताप सिंह, अजय सेंगर और रवि गुर्जर पर फर्जी पोस्टर तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने में कथित संलिप्तता का आरोप लगाते हुए मामले की विस्तृत साइबर जांच कराने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस ने पुलिस से आग्रह किया है कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Next Post

रुपया 47 पैसे मजबूत

Tue Jul 7 , 2026
मुंबई, 07 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग कमजोर रहने से मंगलवार को रुपया 47 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.96 रुपये प्रति डॉलर बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर 25 पैसे टूटकर 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय […]

You May Like

Play sound