पीएम श्री कालेज में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन

सीधी : प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी मध्य प्रदेश में दीक्षारंभ समारोह के दूसरे दिवस के प्रारंभ में महाविद्यालय के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नारायण स्वर्णकार द्वारा कुमकुम का टीका लगाकर स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं को विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई।

डॉ. दिलीप कुमार सोनी जिला नोडल नई शिक्षा नीति 2020 के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई उनके द्वारा बताया गया कि नई शिक्षा व्यवस्था पुरानी शिक्षा व्यवस्था की अपेक्षा अत्यधिक लचीली, विकल्प युक्त, रोजगार मूलक एवं प्रयोगात्मक है।

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष या तृतीय वर्ष में पढ़ाई छोड़ने पर वह पढ़ाई निरर्थक नहीं होती। प्रत्येक वर्ष का सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त हो जाते है जो कभी भी पढ़ाई के पुनरारंभ के लिए उपयोगी होते हैं। इसी प्रकार विषय चयन में अत्यधिक स्वतंत्रता है इलेक्टिव अथवा वोकेशनल विषय के रूप में विद्यार्थी अपने संकाय के इतर विषय का चयन कर सकता है।

Next Post

इंदौर में होगा ‘हैकथॉन’,IT और AI विशेषज्ञ देंगे सुझाव

Thu Jul 3 , 2025
इंदौर: जिला प्रशासन अब शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितैषी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है. इसी क्रम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक ‘हैकथॉन’ आयोजित किया जाएगा.यह जानकारी आज कलेक्टर कार्यालय […]

You May Like