कार्यक्रम से लौट रहे युवकों के गुटों के बीच झगड़ा

डिंडोरी: पुरानी डिंडोरी में एक दुकान के सामने विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम से लौट रहे सामने कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना शनिवार को हुई जब खाम्हा और सेमरिया गांव के विजय मरवसिया, शिव, नीलेश कश्यप, अरुण और आशा वनवासी कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे थे।मामले की जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान रैली में नाचते समय कुछ अज्ञात युवकों के साथ धक्का-मुक्की हो गई थी।

जब पीड़ित युवक बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे, तो पुरानी डिंडोरी में एक दुकान के पास रुक गए। वहीं वे युवक भी पहुंच गए, जिनके साथ पहले विवाद हुआ था। इसी बीच उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।हमले के दौरान एक युवक भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया।

वीडियो सामने आते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित युवकों को कोतवाली ले जाया गया है।थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि पीड़ित युवकों की शिकायत दर्ज की जा रही है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

स्कूटी अड़ा महिला का मंगलसूत्र लूटा

Sun Aug 10 , 2025
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में लुटेरों ने महिला के सामने स्कूटी अड़ाने के बाद झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक श्रीमति प्रीति बाई सिंह 45 वर्ष निवासी ग्राम खैरी थाना पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने […]

You May Like