जीसीएफ फैक्ट्री कारीगर के खाते से उड़े 1.35 लाख

जबलपुर: जीसीएफ फैक्ट्री कारीगर के खाते से ठग ने 1 लाख 35 हजार रूपए पार कर दिए। हनुमानताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासजी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक लक्ष्मीकांत कोल 54 वर्ष निवासी मरघटाई रोड हनुमानताल ने लिखित शिकायत की कि वह जीसीएफ फेक्ट्री जबलपुर में मशीनिस्ट के पद पर कार्यरत है।

जब वे सुबह दस बजे अपने घर पर था उसी समय उसका मोबाइल एकाएक आटोमेटिक अपडेट होने लगा और बंद नहीं हो रहा था। मोबाइल के सारे एप गायब थे। बाद में उसे जानकारी हुई कि अज्ञात ठग ने उसके मोबाइल को हैक कर धोखाधड़ी से यूपीआई के माध्यम से उ सके बैंको की राशि जो मेरे मोबाइल से लिंक थी कुल 1, 35000 रुपये निकाल लिये हैं।

Next Post

पेड़ से लटका मिला शव , हत्या की आशंका

Tue Jun 2 , 2026
दमोह: पथरिया अंतर्गत ग्राम किन्द्रहो में अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला.परिजनों के आरोप है कि मारपीट के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है और फिर शव को पेड़ से लटका दिया गया है. मृतक शरीर पर चोट के निशान, व कपड़े फटे हुए हैं.इसके अलावा शराब की […]

You May Like