बुधनी। शाहगंज थाना क्षेत्र में ग्राम खर्रा के नजदीक दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए. इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा प्लांट के पास शनिवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी तेज थी कि हादसे में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग घायल हो गए. बताया जाता है कि एक बाइक ग्राम गवाडिय़ा की थी, जिस पर तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरी बाइक इटारसी की बताई जा रही है, जिस पर भी तीन लोग बैठे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि चार लोगों की हालत गंभीर है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. क्षेत्र में बाइक पर तीन सवारियों के बैठने का चलन जारी रहने से हादसे हो रहे हैं. इसके बाद भी संबंधित विभाग कोई कदम नहीं उठा रहे.
