पशु चोरी का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन सहित मवेशी बरामद

सीधी। कमर्जी थाना पुलिस ने पशु चोरी का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सहित मवेशी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना कमर्जी पुलिस द्वारा पशु चोरी के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है। पुलिस के अनुसार फरियादी शंकर दयाल पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम अमल्लकपुर, थाना कमर्जी द्वारा दिनांक 02 मई 2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 02 बजे अज्ञात चोर उसके घर के सार से दो भैंस एवं एक पडिया चोरी कर ले गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। घटना के पश्चात लगभग 03 बजे ग्राम पुतरिहा से सूचना प्राप्त हुई कि ग्रामीणजनों द्वारा एक टाटा मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 17 जेडके 8290 में संदिग्ध रूप से भैंसें ले जाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। फरियादी द्वारा मौके पर पहुंचकर बरामद मवेशियों की पहचान अपनी चोरी गई भैंसों के रूप में की गई। पकड़े गए आरोपी ने पूंछताछ में अपना नाम शिवम गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी गढ़, जिला रीवा ने बताया तथा अपने अन्य साथियों मोहम्मद अफजल खान, विनायक सिंह, एक साकेत निवासीगण गढ़, रीवा एवं लक्ष्मीकांत पाण्डेय निवासी पिपरहा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी MP 17 जेडके 8920, अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये एवं चोरी गई 02 भैंस एवं 01 पडिया कुल कीमत 1 लाख रुपये बरामद कर विधिवत जप्ती की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चुरहट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेजा गया है। प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कमर्जी उप निरीक्षक इन्द्राज सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक केशरी पाण्डेय, आरक्षक मुकेश रावत, आरक्षक शिवम पाण्डेय सहित पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं समर्पण के साथ की गई।

साथ ही जागरूक ग्रामीणजनों की सतर्कता एवं सहयोग सराहनीय रहा, जिनकी मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Mon May 4 , 2026
मुम्बई, 04 मई (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47 मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुम्बई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस […]

You May Like