शिवपुरी में सुबह अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खोले

शिवपुरी: शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश से अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी के चलते सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से करीब 1 हजार 500 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

इससे पहले रविवार रात 8 बजे 4 गेट खोलकर 500 क्यूमेक पानी छोड़ा गया था लेकिन भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह फिर से दो और गेट खोलने पड़े। बारिश से रन्नौद क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है। यहां कई लोगों के घरों में पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है। इस बार अब तक की वर्षा पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी हुई है।

Next Post

BJP ऑफिस: कैलाश जोशी को जन्म जयंती पर याद किया गया

Mon Jul 14 , 2025
भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित […]

You May Like