भोपाल में गैस संकट: दावों के बीच सर्वर फेल, ऑनलाइन बुकिंग ठप होने से एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

भोपाल। राजधानी में गैस सिलेंडर को लेकर अभी तक जनता को राहत नहीं मिली है. गैस एजेंसी पर भीड़ देखने को मिल रही है. उपभोक्ता बुकिंग के लिए घंटों लाईन में खड़े रहकर मैन्युअल बुकिंग करा रहे हैं. एक ओर प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के लिए अब सर्वर में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. जो सर्वर पहले क्रैश हुआ था वह अब सामान्य रूप से काम कर रहा है. लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है.

पांच नंबर मार्केट में लगी लाइन

पांच नंबर मार्केट में इंडेन गैस एैजेंसी है जहां पर शनिवार को सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही, जो देर शाम तक जारी रही. वहां पर कुछ उपभोक्ताओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लगातार ऑनलाइन बुक करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन बुक नहीं हो रही है. इस वजह से एैजेंसी पर ही आकर बुक करना पड़ रही है. वहीं दूसरे उपभोक्ता ने बताया कि दिन में तो नहीं हो रही लेकिन रात में बुकिंग होने की जानकारी मिली है. रात को कौन जागता रहेगा.

बैरागढ़ में एचपी ने मैन्यूअल बुकिंग की बंद

उधर, बैरागढ़ में एचपी गैस एैजेंसी ने मैन्युअल बुकिंग पर सिलेंडर देने से ही मना कर दिया है.उसके लिए दुकान के बाहर कंपनी के आदेश का नोटिस बोर्ड लगा हुआ है, और ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है. इधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने एजेंसी पर की जांच, वितरण में नहीं मिली कोई कमी

भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा रसोई गैस एजेंसियों की जांच करने पहुंचे. उन्होंने ब्राइट भारत गैस वितरक ललरिया और रामजी भारत ग्रामीण वितरक ग्राम रूनहा ग्राम में जांच की. शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत नहीं है. पर्याप्त स्टॉक है. भैंसाखेड़ी भारत व इंडेन गैस एजेंसी की जांच करने प्रशासन की टीम पहुंची. एजेंसी संचालकों को चेतावनी दी कि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति होटल व रेस्टोरेंटों को न करें. यदि की तो एजेंसी व गोडाउन में ताला लगा देंगे. घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की भी अवैध रूप से सप्लाई करते हुए मिले तो एजेंसी का लाइसेंस तक निरस्त कर देंगे.

एसडीएम दीपक पांडेय के निर्देश पर एक दूसरी टीम ने जिंसी चौराहे पर दो गैस एजेंसियों की जांच की. संचालकों से पूछा कि कितनी बुकिंग हैं, जवाब मिला कि साहब स्टॉक खत्म होने वाला है. आगामी सात दिनों तक बुकिंग है, जिसकी पूर्ति एक-एक करके कर रहे हैं. एसडीएम भुवन गुप्ता के निर्देश पर मिनाल व अशोका गार्डन में दो गैस एजेंसियों की जांच की गई। टीम ने देखा कि कहीं एजेंसी की ओर से रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तो नहीं की जा रही है, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला.

इनका कहना है

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण के लिए आदेश नहीं मिले हैं. आदेश आने के बाद ही सिलेंडर दिए जाएंगे.

सुमित कुमार पाण्डे, आईएएस, अतिरिक्त कलेक्टर भोपाल


ऑनलाइन से बुकिंग हो रही हैं हां थोड़ी स्पीड कम है. एचपी और भारत पेट्रोलियम की एैजेंसी मैन्युअल बुकिंग नहीं कर रहे हैं. इंडेन पर तो मैन्युअल बुकिंग हो रही है.

चंद्रभान सिंह जादौन, जिला आपूर्ति अधिकारी, भोपाल

Next Post

फर्रुखाबाद में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

Sun Mar 15 , 2026
फर्रुखाबाद, 15 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मोहम्मदाबाद कस्बे से एक ट्रक मौरंग लादकर शनिवार देर रात मझना कस्बे की ओर जा […]

You May Like