प्लॉट बेचकर कब्जा नहीं देने और धमकी देने का आरोप, चार पर धोखाधड़ी का केस

इंदौर:तिलकनगर थाना क्षेत्र में प्लॉट का विक्रय कर राशि लेने के बावजूद कब्जा नहीं देने और बाद में धमकी दिलवाने का मामला सामने आया है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार संतोष शाह पिता सुरेन्द्र शाह, निवासी महावीर नगर ने शिकायत में बताया कि आरोपियों पंकज जैन, संजय ओझा और रमेश जैन द्वारा ग्राम पिपलियाहाना स्थित उदय नगर कॉलोनी के प्लॉट नम्बर 52, रकबा 900 वर्गफुट का सौदा किया था.

आरोपियों ने अलग अलग तारीखों में 15 लाख 6 हजार रुपये लेकर विक्रय पत्र भी करवा दिया, लेकिन आज तक प्लॉट का कब्जा नहीं दिया. फरियादी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पंकज जैन द्वारा भेजे गए दो अज्ञात व्यक्तियों ने शिकायत वापस लेने और दस्तावेज सौंपने का दबाव बनाते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी. शिकायत पर तिलकनगर पुलिस ने धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Next Post

वार्ड 43 में डेकोरेटिव लाइटों का लोकार्पण, जगमगाया नगरीय क्षेत्र

Thu Jan 29 , 2026
सिंगरौली: नगरीय क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निगर पालिक निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 43 लगाई गई, डेकोरेटिव लाईट लोकार्पण विगत दिवस सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, ननि महापौर रानी अग्रवाल के मुख्य अतिथि एवं ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के विशिष्ट अतिथि में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड […]

You May Like