नौवीं के 15 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में रविवार रात 15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. नगर निगम कर्मचारी का इकलौता बेटा वेदांत त्रिवेदी अपने कमरे की खिड़की पर बने फंदे पर लटका मिला. परिवार का कहना है कि पढ़ाई या किसी अन्य वजह से उसे तनाव नहीं था, लेकिन इंस्टाग्राम चैट में संदिग्ध मैसेज मिलने से घटना पर सवाल उठ रहे हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

अहिल्या नगर निवासी राजेश त्रिवेदी का बेटा वेदांत रविवार को मौसी के घर नरिमन पॉइंट गया था और शाम को वापस लौटा, रात करीब 9 बजे उसने पिता से शिव पूजन के लिए केले और बेलपत्र लाने को कहा. पिता सामान लेकर लौटे तो देखा कि वेदांत खिड़की पर बंधे फंदे से लटका है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के समय मां उमा ऊपरी मंजिल के कमरे में सो रही थीं.

थोड़ी देर पहले तबीयत खराब होने पर वेदांत ने उन्हें दवाई दी थी और नीचे चला आया था. परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि वेदांत पढ़ाई में होशियार था और सोशल मीडिया का उपयोग अपनी मां के मोबाइल से करता था. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में मोबाइल से एक तन्यम नामक युवक के साथ इंस्टाग्राम चैट में डिलीट किए गए मैसेज मिले हैं. मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इंस्टाग्राम चैट के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

Next Post

मंडला से नागपुर रेललाइन: अधूरी आशा कब पूरी होगी ?

Mon Aug 4 , 2025
मंडला: जबलपुर से घंसौर होते हुए मंडला और आगे नागपुर तक प्रस्तावित रेललाइन सिर्फ एक बुनियादी ढांचे की योजना नहीं, बल्कि आदिवासी बाहुल्य अंचल मंडला के लिए सामाजिक-आर्थिक विकास का प्रवेशद्वार है। दशकों से यह माँग जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनता द्वारा उठाई जाती रही है, परंतु अब तक […]

You May Like