संस्कृत संवर्धन के संकल्प के साथ कौशल शर्मा ने संभाला पदभार

भोपाल। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल की उपस्थिति में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष कौशल शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और बाद में संस्थान पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कार्यभार संभाला।

कौशल शर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज सेवा का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खण्डेलवाल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्थान संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां शोध, अध्ययन और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, विश्वास सारंग सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

नए बस स्टैंड पर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की घेराबंदी में दबोचा गया आरोपी

Mon May 4 , 2026
इटारसी। शहर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नए बस स्टैंड क्षेत्र से एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी इटारसी के नए बस स्टैंड पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूम […]

You May Like