
इटारसी। शहर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नए बस स्टैंड क्षेत्र से एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी इटारसी के नए बस स्टैंड पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत सिंह ठाकुर उर्फ बंटी (31 वर्ष), निवासी जयप्रकाश नगर तवा कॉलोनी के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से शहर में अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
