कुल्हाडी से वार कर गाय को उतारा मौत के घाट, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत शनि मंदिर के पास खेत मालिक ने कुल्हाडी से वार कर गाय को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ पशु कू्रता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक दशरथ यादव निवासी गोकलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पास तीन गाय है। शनि मंदिर के पास अशोक झारिया का खेत है.

जिसमें गेहूं की फसल लगी हुई है जहां गाय चरतेे-चरते चली गई। अशोक झारिया ने गाय को पीड़ा एवं यातना देने के उद्देश्य से जान बूझकर हाथ में लिये कुल्हाडी को फेंककर काले रंग की गाय को सिर में मारकर गंभीर चोट पहुंचा दी जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर अशोक झारिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

फरारी के दौरान कुख्यात बदमाश ने गुर्गों के साथ की बमबाजी

Tue Dec 30 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर में बीती रात फरारी के दौरान एक कुख्यात बदमाश ने गुर्गों के साथ मिलकर एक घर में बमबाजी कर दी। बम घर के मीटर में टकराने के बाद फट गया। जिससे मीटर क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली गुल हो गई इसके बाद बदमाश मकान मालिक […]

You May Like