मप्र का बजट सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय आधारितः जयभान

ग्वलियर। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने मध्यप्रदेश के बजट को सर्वहारा वर्ग के हितों की रक्षा करने वाला और विकास आधारित बजट बताया है। उन्होंने कहा कि डा. मोहन यादव की सरकार ने जो बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया है उससे विकास की गति और तेज होगी। इसमे आम आदमी से लेकर प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित माहौल, रहने के लिये आवास, पेयजल, गरीबों के लिये अन्न, लाड़ली बहनों के लिये आर्थिक संबल व लाड़ली लक्ष्मी के लिये आर्थिक संबल व लाड़ली लक्ष्मी के लिये शिक्षा की माकूल व्यवस्था की गई है। वहीं प्रदेश में सड़कों के साथ साथ उद्योग आधारित माहौल की व्यवस्था भी की गई है। कुल मिलाकर यह बजट सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की अवधारणा का बजट है।

शनिवार को ग्वालियर में भाजपा की ओर से पत्रकारों को बजट की ब्रीफिंग करते हुये भाजपा नेता पवैया ने बताया कि विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये 4.38 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत नहीं किया है, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 के 4.21 लाख करोड़ की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2026-27 के लिये राजकोषीय घाटा 4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मध्यप्रदेश का बजट 2026-27 का बजट ज्ञानी के सिद्धांत पर आधारित है। इसमे गरीब कल्याण, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के साथ साथ औद्योगिकीकरण एवं अधोसंरचना को भी जोड़ा गया है। इस प्रकार रोजगार सृजन, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और दीर्घकालिक विकास अब बजब्ट की केन्द्रीय धुरी होंगे। श्री पवैया ने कहा कि प्रदेश में सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। सड़क मरम्मत, ग्रामीण शहरी सड़क नेटवर्क विस्तार और कनेक्टिविटी सुधार के लिये 12,690 करोड़ आवंटित किये गये है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नारी कल्याण के प्रतिबद्ध है इसी दिशा में लाड़ली बहना योजना के लिये 23,883 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिये 1,801 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। प्रदेश को अंतरिक्ष विज्ञान के नवीन क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश स्पेसटेक नीति 206 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जायेगा। इसी तरह प्रदेश सरकार नगरीय और ग्रामीण विकास के लिये लगातार काम कर रही है। नगरीय क्षेत्रों में आवास हतु 2316 करोड़, सड़कों की मरम्मत के लिये 349 करोड़, अमृत 2.0 के लिये 3467 करोड़, नगरीय निकायों की मूलभूत सेवाओ के लिये 1057 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी तरह सरकार ने सिंहस्थ कुंभ मेले के लिे बजट में विशेष रूप से 3600 करोड़ का प्रावधान किया है।

पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, महामंत्री जवाहर प्रजापति, धर्मेन्द्र तोमर बिट्टू, राजू पलैया, मीडिया प्रभारी निशिकांत मोघे, नूतन श्रीवास्तव, वंदना प्रेमी, कनवर मंगलानी आदि भी उपस्थित थे।

Next Post

सांसद माया नारोलिया भारत-मेडागास्कर संसदीय मैत्री समूह की सदस्य नियुक्त

Sat Feb 28 , 2026
नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया को 18वीं लोकसभा के कार्यकाल हेतु भारत–मेडागास्कर संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह मैत्री समूह भारत और मेडागास्कर के बीच संसदीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गठित किया गया है। इस समूह के माध्यम से दोनों देशों के […]

You May Like

मनोरंजन