नीमच कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने खाया ज़हर, परिसर में बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती

नीमच। मंगलवार को नीमच कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, चेनपुरा बामनबड़ी निवासी युवक शंकर सिंह पिता नवल सिंह अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था। युवक का आरोप है कि वर्ष 2024 में बिजली के तारों में करंट उतरने से उसकी गाय और भैंस की मौत हो गई थी। सभी दोषियों पर कारवाई करने के बजाये सिर्फ एक व्यक्ति पर ही पुलिस ने एफआईआर की गई. साथ ही उसका कहना है कि मामले में कई बार शिकायत करने के बावजूद उसे न्याय और मुआवजा नहीं मिला। इसी शिकायत को लेकर वह एक बार फिर जनसुनवाई में अधिकारियों के समक्ष पहुंचा था।

आवेदन देने के कुछ समय बाद युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कलेक्ट्रेट परिसर में ही उसे उल्टियां होने लगीं। घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

मीडिया द्वारा एसडीएम पराग जैन से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि युवक जनसुनवाई में आवेदन देने आया था। आवेदन प्रस्तुत करने के बाद उसने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खाया है, तबीयत बिगडऩे पर उसे सीएम्एचओ नीमच के साथ तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल युवक की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। तथा मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

झूलते बिजली के तार ने ली किसान की जान

Tue Jul 28 , 2026
नीमच। मनासा तहसील के ग्राम उचेड़ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कथित लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और […]

You May Like