भोपाल। राजधानी की अरवालिया गौशाला में गौवंश की मृत्यु के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किया गया. जब बजरंग दल के लोग मौके पर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि गौशाला में गौ के लिए पुख्ता पानी की व्यवस्था है और ना ही भूसे की. इस बात को लेकर बजरंग दल ने जिला प्रशासन से शिकायत भी की यह गौशाला नगर निगम भोपाल द्वारा संचालित हो रही है, इसके बावजूद यही पर ढेरों अव्यवस्थाएं मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज हो गए.
8 बीमार गायों को आसरा भेजा
गौशाला सह कांजी हाउस में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की टीम जब पहुंची तो दरवाजे पर ताला लगा मिला था.जब कोई दरवाजा खोलने नहीं आया तो ताला तोड़कर अंदर पहुंचे थे.वहीं, निगम अफसरों को जानकारी दी.सूचना मिलने पर डॉ. रवि शरण ने बीमार गायों का इलाज किया. इस दौरान एक की मौत हो गई.कुछ को बॉटल चढ़ाई गई हैं.विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जितेंद्र मीणा ने दावा किया है कि गौशाला में उन्हें 4 गौवंश पहले से मृत मिले.जबकि, 2 बछड़ों की उनके सामने जान गई.मौत की वजह गर्मी बताई जा रही है. उधर,8 गायों को आसरा भी भेजा गया है।
