फुहारा–कमानिया क्षेत्र में हटाए अवैध अतिक्रमण 

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ा फुहारा एवं कमानिया क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कलेक्टर जबलपुर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जानकारी ली और टीम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को समझाइश देते हुए स्पष्ट कहा कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, तथा थाना कोतवाली एवं लार्डगंज का बल मौजूद रहा।

दुकान के सामने ठेले न लगने दें, पर्याप्त स्थान रखें

अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े हाथ ठेलों, गुमटियों तथा अन्य अवैध अतिक्रमणों को हटवाया गया। व्यापारियों द्वारा सड़क तक फैलाई गई सामग्री को अंदर करवाते हुए मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाया गया ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न आए। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकान के सामने ठेले न लगने दें, ग्राहकों के दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त स्थान रखें और वाहन निर्धारित स्थल पर ही पार्क करवाएं।

Next Post

महाबोधि महोत्सव: सांची में चार ट्रेनों को दिया गया अस्थाई ठहराव

Fri Nov 28 , 2025
सांची। पर्यटन स्थल सांची में चेतियगिरी विहार की 73वीं वर्षगांठ और 29 से 30 नवम्बर 2025 तक महाबोधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सांची आने वाले श्रृद्धालुओं, यात्रियों की सुविधा के लिए 29 तथा 30 नवम्बर को दो दिवस के लिए सांची रेल्वे स्टेशन पर चार […]

You May Like