स्वरांजली में देर रात तक गूंजे फिल्मी तराने

भैंसदेही। गत दिवस नगर के बाजार चौक में संगीत प्रेमियों की नवगठित आयोजन समिति ने स्वरांजली संगीत निशा का आयोजन किया , जिसमें बड़ी संख्या में नगर के संगीत से प्रेम रखने वाले श्रोताओं और गायक गायिकाओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ।जिला मुख्यालय की शब्द और प्रतिध्वनि संस्था की ही तरह स्वरांजली संगीत समिति का गठन कर नगर के संगीत प्रेमियों ने यह पहला प्रयास किया है , इस कार्यक्रम का संयोजन शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र दवंडे एंव नवीन झरबड़े और साथीयों ने मिलकर किया जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पुजन और स्वर्गीय आशा भोसले को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया । तत्पश्चात यहां पहुंचे गायक गायिकाओं ने देर रात तक फिल्मी सदाबहार नगमे प्रस्तुत किये कार्यक्रम में बीना से यहां पहुंची श्रीमति संगीता श्रीवास्तव ने प्यार तेरी पहली नजर को सलाम प्रस्तुत कर स्वरांजली का आगाज किया,वहीं बैतूल की ख्यातिप्राप्त गायिका भारती गुजरे जिसकी संगीत के क्षेत्र में शुरुआत ही भैंसदेही से हुई है ने किस्मत फिल्म के चर्चित गीत आओ हुज़ूर तुमको सितारों में ले चलू गाकर स्वरांजली में शमा बांधा ,इसी कड़ी में जितेन्द्र दवंडे ने रफी साहब के गाये हुए फिल्मी तराने ना जा कहीं अब ना जा प्रस्तुत किया ,वहीं नगर के अनिल मालवीय, अनिल ठाकुर,दलजीत मनवर,नंदन धोटेकर,शैजु खान, कैलाश सोनी ,सुनिल गुरव शांतनु सोनी कुमारी सोनार ने देर रात तक एक से बढ़कर एक फिल्मी एकल और युगल तराने प्रस्तुत किये ,इस कार्यक्रम के सफल संयोजन में संगीत निर्देशन टीम में नामदेव अतुलकर, अखलेश अतुलकर,रितेश जैन, शिवम् खोके, खालिद भाई, रितेश आदि साथीयो ने अहम भुमिका अदा की। स्वरांजली के प्रथम प्रयास का सार्थक असर नगर के संगीत प्रेमियों पर पड़ता देखा गया । स्वरांजली के इस कार्यक्रम में पुरुष वर्ग के साथ साथ महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

Next Post

फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहेदेविर्ता ने ग्वालियर का दौरा किया

Mon Apr 13 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर शहर को आज सोमवार को फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहेदेविर्ता के स्वागत का अवसर प्राप्त हुआ। उनके साथ उनकी पत्नी सुश्री पिया काइकोनेन तथा सुश्री लिरिस माटा भी उपस्थित थीं। राजदूत किम्मो लाहेदेविर्ता जून 2023 से नई दिल्ली में फिनलैंड के दूतावास का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके […]

You May Like