इंदौर: अरबिंदो अस्पताल और सुपर कॉरिडोर के आसपास के गांवों में लकड़बग्घों की लगातार आवाजाही से दहशत बनी हुई है. पालाखेड़ी में वन विभाग ने उन्हें पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है. जानकारी के अनुसार हाल ही में लिम्बोदागरी में एक मजदूर पर हमले के बाद लकड़बग्घों का मूवमेंट बढ़ा है. झुंड बनाकर वे छोटे मवेशियों का शिकार कर रहे हैं.
ग्रामीणों ने मवेशी का शिकार करते हुए वीडियो भी विभाग को सौंपा है. फॉरेस्ट रेंजर संगीता ठाकुर ने बताया कि स्थिति को देखते हुए वन विभाग द्वारा इलाके में गश्त बढ़ाकर मुनादी करवाई जा रही है और पिंजरे में मांस रखकर लकड़बग्घों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
