अमृतसर में 10 विदेशी .30 बोर पिस्तौल और मैगजीन बरामद, तीन गिरफ्तार


अमृतसर, 27 अक्टूबर (वार्ता)
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई, अमृतसर ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विदेश निर्मित 10 आधुनिक .30 बोर पिस्तौल और मैगजीन बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने में मदद करता था। इन हथियारों को आगे संगठित नेटवर्क के जरिये आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।

इस संबंध में अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाने और हथियारों की आपूर्ति तथा वितरण से जुड़े संपर्कों की जांच कर रही है।

Next Post

महंगाई भत्ते के एरियर और पदोन्नति की मांग को लेकर 4 नवंबर को प्रदर्शन

Tue Oct 27 , 2026
भोपाल, 27 अक्टूबर (वार्ता) महंगाई भत्ते के लंबित भुगतान, एरियर और शिक्षक संवर्ग की पदोन्नतियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा 4 नवंबर को भोपाल में प्रदर्शन करेगा। सतपुड़ा भवन के सामने होने वाले प्रदर्शन में अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स शामिल होकर लंबित मांगों के निराकरण […]

You May Like