बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें: गौरव

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, विकास एवं निर्माण कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों की विभागवार समीक्षा की गई।बैठक में कलेक्टर ने डीएम मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण नहीं कराया जा रहा है, उनमें आवश्यकतानुसार राशि सरेंडर करने की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने नवीन डीएमएफ नीति के तहत नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए बेसलाइन सर्वे कराकर उसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें।

Next Post

जिला बदर के बावजूद शहर में घुसा बदमाश, गिरफ्तार

Tue Sep 8 , 2026
इंदौर: जिला बदर की अवधि में पहचान छिपाकर शहर में घूम रहे एक बदमाश को चंदन नगर पुलिस ने नूरी मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध हथियार रखने सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपी सादिक उर्फ […]

You May Like

मनोरंजन