इंदौर: जिला बदर की अवधि में पहचान छिपाकर शहर में घूम रहे एक बदमाश को चंदन नगर पुलिस ने नूरी मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध हथियार रखने सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
गिरफ्तार आरोपी सादिक उर्फ लाला पिता गुलफाम उम्र 44 साल निवासी सहयोग नगर है. उसे 18 जुलाई को एक साल के लिए इंदौर सहित उज्जैन, देवास, धार और खरगोन जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया था. इसके बावजूद वह चंदन नगर क्षेत्र में पहुंच गया. 6 सितंबर को सूचना मिलने पर पुलिस ने नूरी मस्जिद के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में पहचान सामने आने के बाद जिला बदर आदेश के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया.
Next Post
आगामी 40 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन के कार्य पूर्ण होंगे
Tue Sep 8 , 2026
ग्वालियर: निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की छतों पर पानी भरने एवं अन्य तकनीकी खामियों की जाँच के तकनीकी समिति के माध्यम से कराई जायेगी। इस समिति की रिपोर्ट के बाद ही रेलवे स्टेशन उन्नयनीकरण कार्यों को पूर्ण करने की समयावधि बढ़ाने की अनुमति प्रस्तावित की जायेगी। इस आशय का निर्णय सांसद […]

You May Like
-
7 months ago
छापामार कार्रवाई में अवैध शराब जब्त