दोस्त के साथ मिलकर पुत्र ने की थी सौतेली मां की हत्या

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नाखरे गली मे तीन दिन पूर्व हुई महिला की हत्या के आरोपी पुत्र और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायण सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी साधना ठाकुर की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है तथा घर से सोने–चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी हो गई है। फरियादी ने संदेह अपने पुत्र अजय सिंह ठाकुर पर व्यक्त किया था।

पुलिस ने आरोपी अजय सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त राहुल उर्फ देव यादव पिता रमेश चन्द्र यादव निवासी देवास (म.प्र.) के साथ मिलकर अपनी सौतेली मां की हत्या की योजना बनाई थी। दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और सोने–चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम लेकर सागर से फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया सामान एवं नगदी बरामद कर लिया है।

Next Post

लोकतंत्र हमारी जीवन परंपरा और आत्मा 

Mon Aug 25 , 2025
भोपाल। दिल्ली विधानसभा में केंद्रीय विधानसभा के प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर स्व. विट्ठल भाई पटेल के शताब्दी समारोह पर आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन का समापन सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के व्याख्यान से हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। […]

You May Like