वरिष्ठ भाजपा नेता गुड्डू भदौरिया नहीं रहे

ग्वालियर: वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव सिंह भदौरिया गुड्डू का गत देर रात रात निधन हो गया। वे विगत कुछ माह से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे एवं इंदौर, दिल्ली स्थित बड़े अस्पतालों में उनका इलाज चला लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। राजनीतिक क्षेत्र में गुड्डू भदौरिया के नाम से पहचाने जाने वाले राजीव सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से शुरू किया था और मनिंदरजीत बिट्टा के कार्यकाल में ग्वालियर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।

बाद में वे भाजपा से जुड़ गए थे और भाजपा के तमाम प्रकल्पों में सक्रिय योगदान दिया। गुड्डू भदौरिया मप्र पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रिटा. डीएसपी अशोक सिंह भदौरिया के अनुज थे। भाजपा नेता श्याम सिंह चौहान ने गुड्डू भदौरिया के निधन को ग्वालियर के राजनीतिक क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति निरूपित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Next Post

देशी शराब के लिए रखा 5 क्विंटल महुआ लाहन जब्त

Fri Aug 29 , 2025
सतना : चोरी छिपे अवैध तौर पर देशी हाथ भ_ी की महुआ शराब बनाए जाने की जानकारी मिलने पर जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की तो वहां पर प्लास्टिक के डिब्बे और ड्रमों में 5 क्विंटल महुआ लाहन का स्टॉक पाया गया. यह बात और कि […]

You May Like