हैदराबाद के कार शोरूम सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग

हैदराबाद, 10 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना में हैदराबाद के अट्टापुर इलाके में मंगलवार तड़के एक कार शोरूम सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गयी, जिससे यहां के निवासियों में दहशत फैल गयी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना आदर्श ऑटोमोबाइल सुजुकी कार शोरूम सर्विस सेंटर में हुई। आग की चपेट में आकर शोरूम में खड़ी कम से कम तीन कारें जलकर खाक हो गयीं। पास की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के निवासियों ने आग देखी और तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।

दमकल कर्मियों और पुलिस ने दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और आग को आसपास की इमारतों में फैलने से रोक दिया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Next Post

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग-जिला प्रभारियों की बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग एवं जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर […]

You May Like