दो युवती सहित 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख का सामान बरामद

भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने दो युवती सहित 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 6.285 किलोग्राम अवैध गांजा और एक बाइक बरामद किया है, जिसकी कीमत 2.70 लाख रुपये आंकी गई है.

पुलिस के मुताबिक सूचना के आधार पर अरेड़ी रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास आम रोड से 2 युवती और 1 युवक सहित 3 गांजा तस्करों को पकडा गया. आरोपियों के पास एक मोटर सायकल और 6.285 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. आरोपियों ने पुछताछ में अपना नाम विनय कुमार लोधी (25) निवासी अशोका गार्डन, अंकिता ठाकुर (19) और आरोही सिंह उर्फ सरीता चौहान पिता (28) निवासी अशोका गार्डन बताया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उडीसा से गांजा खरीद लाकर भोपाल और रायसेन जिले में बेचते थे. विशेष तौर पर ओडिशा से गांजा युवतियां लेकर आती थी और अपने साथी मित्र आरोपी विनय के साथ भोपाल में कालेज के छात्र छात्राओं और स्लम एरिया के मजदूर वर्ग के लोगों को टारगेट करते हुए इसे सप्लाई करते थे.

आरोपीगण किराये के मकान में अपने परिवार से अलग रहते हैं और स्वयं के बड़े खर्चे, लग्जरी लाईफ स्टाईल और जल्दी ज्यादा पैसा कमाने के उद्देश्य से गांजा तस्करी का काम करते थे.

Next Post

सर्वर और सत्यापन के भंवर में फंसा किसान, पंजीयन के लिए भटकने को मजबूर

Wed Apr 15 , 2026
खंडवा। जिले में गेहूं और अन्य फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रक्रिया शुरू होते ही किसानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। एक ओर जहाँ इस बार खरीदी की शुरुआत देरी से हुई है, वहीं अब सरकारी पोर्टल की तकनीकी खामियों ने किसानों की चिंता को दोगुना कर […]

You May Like

मनोरंजन