ठेले में नशीली कफ सिरप मिलने के बाद आईजी कार्यालय पहुंचे परिजन

रीवा, रीवा शहर के भीतर एक आइसक्रीम ठेले में हुई एनडीपीएस की कार्रवाई का मामला अब तूल पड़ चुका है. साहू समाज के साथ व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल आईजी कार्यालय पहुंचकर न सिर्फ कार्रवाई का विरोध किया बल्कि कार्रवाई को महज एक षड्यंत्र बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है.

दरअसल यह पूरा मामला शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित सांई मंदिर के सामने संचालित आइसक्रीम के ठेले में हुई एनडीपीएस की कार्यवाही का है. बताया गया कि सांई मंदिर के सामने धीरू साहू आइसक्रीम का ठेला संचालित करता है जिसमें पंकज साहू बतोर कर्मचारी काम करता है. आरोप है कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ठेला व्यवसाई को झूठे मामले में फसाने षड्यंत्र के तहत उसके ठेले की छत पर नशीले कफ सिरप की शीशियां रखकर पुलिस को सूचना दे दी. इस पूरे मामले में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस विभाग के ही एक आरक्षक पर मिली भगत का संदेश जताया हैं. फिलहाल आईजी कार्यालय पहुंचे साहू समाज और व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल का ज्ञापन पत्र एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने लिया और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने का भी आश्वासन दिया है. आईजी कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि ठेला संचालक धीरू साहू एक दिन पूर्व ही भोपाल गया था. दोपहर जब ठेला खोलने उसका कर्मचारी पंकज साहू पहुंचा तो वहां आसपास कई पुलिसकर्मी मौजूद थे और जैसे ही वह ठेला खोलने लगा, तभी पुलिस कर्मियों ने उसे घेर लिया और ठेले की छत में रखा थैला निकालकर उससे नशीले कफ सिरप की शिशियां बरामद कर ली. फिलहाल इस पूरी कार्रवाई को लेकर मौके पर ही न सिर्फ विरोध शुरू हुआ बल्कि कार्रवाई पर कई तरह के सवाल भी उठाए गए. आरोप है कि रंजिश के तहत ठेले की छत पर कोरेक्स की शीशियां रखी गई और फिर साजिश के तहत पुलिस को सूचना देकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिलाया गया. फिलहाल इस पूरी कार्रवाई से असंतुष्ट साहू समाज और व्यापारीगण का प्रतिनिधिमंडल आईजी कार्यालय पहुंचा है और मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है. सिविल लाइन थाने भी व्यापारी पहुंचे और विरोध जताया.

Next Post

ससुराल पक्ष से विवाद के बाद मारपीट का आरोप, इलाज के दौरान हुई मौत

Mon Aug 24 , 2026
रीवा, मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र की हाटा चौकी अंतर्गत बरौही गांव निवासी 42 वर्षीय राजकुमार विश्वकर्मा की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष से पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद राजकुमार के साथ मारपीट की गई […]

You May Like