रेल्वे स्टेशन से दुर्गामठ तक हो ताप्ती जलमार्ग का निर्माण

मुलताई। पवित्र नगरी में रेल्वे स्टेशन से दुर्गा मठ तक ताप्ती जलमार्ग का सीमांकन कर गहरीकरण करते हुए पक्का निर्माण करने की मांग की मांग को लेकर मां ताप्ती तट रक्षक समिति के घनश्याम सोनी ने जनसुनवाई में एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौपा है।ज्ञापन में ताप्ती जलमार्ग का सीमांकन कर गहरीकरण करते हुए नाले का दोनों ओर पक्का सीमेंट से निर्माण कर तार फेंसिंग और पौधारोपण किया जाए।ज्ञापन में बताया यदि नगर पालिका यह निर्माण कार्य नहीं करती है, तो ताप्ती भक्त और ताप्ती मंदिर ट्रस्ट द्वारा जमा लगभग 40 लाख रुपये की राशि से यह विकास कार्य किया जा सकता है।
*मटन मार्केट दूसरे स्थान पर लगाया जाए*
ताप्ती तट रक्षक समिति के घनश्याम सोनी द्वारा दिए गए दूसरे ज्ञापन में नगर पालिका द्वारा संचालित मटन मार्केट दूसरे स्थान पर लगाने की मांग की है।ज्ञापन में बताया मध्य प्रदेश शासन ने 2009 में मुलताई को पवित्र नगरी घोषित किया था, धार्मिक स्थलों के पास मटन मार्केट का संचालन अनुचित है। समिति ने बताया कि वर्तमान स्थल से लगभग 50-60 मीटर की दूरी पर प्रसिद्ध नाग मंदिर स्थित है। बजरंग दल अखाड़ा और व्यायाम शाला स्थित है। मटन मार्केट में खुले में पशु वध, अवशेषों का निस्तारण और चमड़े का काम होता है, जिससे पर्यावरण और धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। इसके अतिरिक्त, पास से गुजरने वाली स्कूल बसों का आना जाना लगा रहता है, वहीं गंभीर बीमारी की आशंका बनी रहती है।

Next Post

जजा कन्या छात्रावास रानी दुर्गावती तथा बालक छात्रावास राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर हो गए : सीएम डॉ. यादव 

Tue Nov 18 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में मंत्रीगण को भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भावांतर योजना के तहत सोयाबीन के लिए 13 नवम्बर को देवास से किसानों के खाते में राशि अंतरित की […]

You May Like