जबलपुर: महिलाओं पर अत्याचार, हिंसात्मक घटनाएं, शोषण, यौन उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा, दहेज संबंधी क्रूरता जैसे अपराधों से पुलिस थानों के पन्ने भरे होते हैं लेकिन बदलते दौर में अब अपराध की दुनिया में कूदी लेडी गैंग शहर में किडनैपिंग से लेकर नशे की तस्करी कर रही है। एक सप्ताह के भीतर महिलाएं, युवतियों पर पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज अपराधों में अगर नजर दौड़ाई जाएं तो कोई गांजा सप्लायर बन गई हैं तो कोई अपहरण, धमकाने के साथ मारपीट कर लेडी डॉन बनने की सनक में वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है।
जबकि शहर में पहले से ही क्राइम का ग्राफ बढ़ा हुआ है। हत्याएं, लूट, चोरियां, चाकूबाजी, आम हो चुकी है ऐसे में क्राइम के दलदल में महिलाओं की हिस्सेदारी बढऩे के साथ उनकी थानों हिस्ट्रीशीटर और गुंडा लिस्ट में नाम तेजी से दौडऩे लगा है। घर से लेकर हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर समाज की रीढ़ कहीं जाने वाली महिलाओं की क्राइम हिस्ट्री बढऩा चिंताजनक है।
हत्या, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, सेक्स रैकेट में भी संलिप्तता महिलाओं की संलिप्तता हत्या, साइबर क्राइम, मानव तस्करी से लेकर सेक्स रैकेट में भी रही है। 17 जून को अधारताल में पत्नी गनेशी बाई ने पति अरविंन्द्र की हत्या कर दी थी। इसके अलावा घमापुर में महिला ने पति के साथ मिलकर पति-पत्नी का 24 अक्टूबर को कत्ल किया था। इसके अलावा पूर्व में पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के अड्डों पर भी छापेमारे थे जिसमेें देह व्यापार का धंधा महिलाएं संचालित करने मिल चुकी है। सूत्रों की माने तो मानव तस्करी में महिला गैंग शामिल है।
ये बन रही वजह
महिलाओं द्वारा क्राइम करने की वजह पारिवारिक समस्याओं से लेकर आर्थिक तंगी, नशे की लत, बेरोजगारी, घरेलू कलह, पैसा और बेहतर जीवन का लालच, जल्द ही अमीर बनने की चाह बन रही है। इसके अलवा बचपन में हुए दुव्र्यवहार से लेकर घेरलू हिंसा,सोशल मीडिया के प्रभाव में भी महिलाएं, युवतियां क्राइम करने लगी है।
किलर क्वीन गैंग से बनाई आईडी, लिखा घाव गहरा देंगे-
लेडी गैंग 21 नवम्बर को दहशत फैलाई थी। युवती का अपहरण कर मारपीट की थी। जिसका वीडियो भी वायरल किया था जिसमें लिखा था कि घाव एक ही दिन देंगे लेकिन गहरा देंगे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। यह गैंग सूनसान इलाकों में ले जाकर पिटाई करती थी और वीडियो सोाशल मीडिया पर वायरल कर देती थी। इंस्टाग्राम पर इनकी आईडी किलर क्वीन गैंग के नाम से बनी हुई है। आईडी के बायो में लिखी है कि डॉन बोलते डार्लिंग शहर में। गैंग ने चाकू के वीडियो भी पोस्ट किए थे।
केस 1
21 नवम्बर तीन सहेलियों ने मिलकर जेल गेट से एक युवती का अपहण किया था। इसके बाद ग्वारीघाट में उसकी पिटाई कर वीडियो बनाकर वायरल किया था।
केस 2
20 नवम्बर को गोरखपुर पुलिस ने सिद्धबाबा रोड के पास दबिश देकर एक युवती को युवक के साथ गिरफ्तार कर 7 किलो 450 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख 50 हजार का जब्त किया गया था।
केस 3
26 नवम्बर को विजय नगर थाना क्षेत्र में दो युवतियों ने नर्सिंग छात्रा को एकता चौक पर रोककर उसके साथ मारपीट की, मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। जेब चेक किया शराब पीने रूपए मांगे और धमकाया।
केस 4
27 नवम्बर को जीआरपी ने एक युवती समेत दो बालिकाओं को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 6.09 किलोग्राम 1,21,960 रूपए का गांजा जब्त किया है।
