इंदौर:तंबाकू सेवन से होने वाले खतरों को समझाने के लिए जिला अस्पताल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें नाटक के जरिए युवतियों ने प्रभावी संदेश दिया.तंबाकू मुक्त युवा 3.0 अभियान के तहत जिला अस्पताल में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने यह प्रस्तुति दी, जिसमें तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान को सरल और प्रभावी तरीके से दर्शाया गया.
नाटक देखने पहुंचे युवाओं और महिलाओं को तंबाकू से दूरी बनाए रखने एवं इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम में सिविल सर्जन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उनके साथ आरएमओ सतीश नेमा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पारस रावत, प्रबंधक प्रगेस भट्ट, पैरामेडिकल स्टाफ और अस्पताल में मौजूद मरीज भी शामिल हुए. अधिकारियों ने तंबाकू के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए युवा पीढ़ी से सचेत रहने की अपील की.
