तीन दिन से लापता युवक ने दोस्त के घर लगाई फांसी

इंदौर: शहर में एक युवक ने दोस्त के घर जाकर आत्महत्या कर ली. वह तीन दिन से घर नहीं लौटा था और परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे. युवक के नहीं मिलने पर जब परिजनों ने उसके दोस्तों से जानकारी जुटाई, तब जाकर घटना का पता चल सका.एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि मृतक 24 वर्षीय आयुष राजपूत मयूर नगर, मूसाखेड़ी का रहने वाला था और इलेक्ट्रीशियन का काम करता था.

वह मूल रूप से हरदा जिले के खिड़किया का निवासी था. तीन दिन पहले वह घर से निकला और लौटकर नहीं आया. भाई आदर्श को लगा कि वह सांवेर रोड स्थित बहन के घर गया होगा, जहां वह अकसर रुक जाता था क्योंकि जीजा नौकरी के कारण बाहर रहते थे. लेकिन वहां भी उसके नहीं पहुंचने की जानकारी मिली. इसके बाद भाई ने आयुष के दोस्तों से पूछताछ की.

तभी पता चला कि वह नादिया नगर में मौजूद है, जबकि उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था. परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि आयुष ने वहां फांसी लगाकर जान दे दी है. पुलिस मर्ग दर्ज कर यह जानने में जुटी है कि आयुष ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया. परिजन और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके.

Next Post

21 दिन में 20 हजार से ज्यादा चालान

Sat Nov 29 , 2025
इंदौर: शहर में सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए 6 नवंबर से शुरू किए गए हेलमेट अनिवार्यता अभियान को तीन सप्ताह पूरे हो चुके हैं. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट घूम रहे दोपहिया चालकों के खिलाफ 20 हजार से ज्यादा चालान काटे, बावजूद इसके शहर में […]

You May Like