
मुरैना। अंबाह नगर के पचासा मैदान में 10 फरवरी से ऐतिहासिक मेला शुरू होगा, जो करीब 21 दिन तक चलेगा। मेले में दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और रामलीला जैसे आयोजन होंगे। दुकानों का लगना शुरू हो गया है, हालांकि इस वर्ष दुकान किराया बढ़ने से दुकानदारों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ा है।
