मेला में कश्मीरी बाजार का शुभारंभ, कश्मीरी हस्तशिल्प और ऊनी उत्पादों की सजीं दुकानें

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले के दस्तकारी हाट स्थित शिल्प बाजार में बीती रात्रि कश्मीरी बाजार 2026 का शुभारंभ हुआ। विधायक प्रदीप अग्रवाल और भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत ने फीता काटकर बाजार का उद्घाटन किया। बाजार में कश्मीर की कला, संस्कृति और परंपरा से जुड़े उत्पादों की दुकानें सजाई गई हैं।
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का आयोजकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और पारंपरिक दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने बाजार में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। यहां कश्मीरी हस्तशिल्प, हथकरघा, शॉल, ऊनी वस्त्र, गर्म कपड़े और पारंपरिक उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विकल्प मिल सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार, बाजार लगाने का उद्देश्य कश्मीर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के शिल्पकारों और हस्तशिल्प कारोबारियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों को भारतीय हस्तकला और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना भी आयोजन का उद्देश्य है।इस अवसर पर राधिका सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णकांत समाधिया, उपाध्यक्ष सतीश खटीक, सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, संत रविदास हस्तशिल्प हाथकरघा विकास निगम के ग्वालियर प्रभारी केके गौतम, अमन शर्मा, राहुल कंसाना, मुन्नालाल शाक्य, संजय कंसाना और शुभम समाधिया सहित व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

आंध्र प्रदेश : चक्रवातों से 4.61 लाख हेक्टेयर में फसलें तबाह, कृषि मंत्री ने जल्द आकलन के दिए निर्देश

Wed Nov 11 , 2026
विजयवाड़ा, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के अच्चन्नायडू ने अधिकारियों को ‘अर्णब’ और ‘मुरासू’ चक्रवातों के कारण हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण और आकलन तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को सूचित किया कि दोनों चक्रवातों के कारण राज्य में कुल 4,61,194 […]

You May Like