पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी का अंतिम संस्कार कल, सतना में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी

सतना। पूर्व विधायक और तीन बार सतना विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरलाल तिवारी का इलाज के दौरान रविवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। श्री तिवारी लंबे समय से अस्वस्थ्य थे और एक माह से बुखार के कारण इलाजरत थे। उनकी स्थिति न सुधारने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को नजीराबाद मुक्तिधाम में संपन्न होगा। अंतिम यात्रा उनके निजी निवास से दोपहर 12 बजे शुरू होकर शहर भ्रमण के बाद मुक्तिधाम पहुंचेगी।

पूर्व विधायक के निधन पर स्थानीय नेताओं और जनता में गहरा शोक व्याप्त है। भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कल आयोजित अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Next Post

इंदौर-शारजाह उड़ान अब सप्ताह के सातों दिन, सुबह होगी रवाना

Sun Oct 12 , 2025
इंदौर. इस विंटर सीजन में इंदौर से दुबई की सीधी उड़ान की सुविधा नहीं मिलने के बावजूद एयरपोर्ट से शारजाह की उड़ान अब पूरी सप्ताह नियमित रूप से संचालित होगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस की नई सेवाओं से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बेहतर विकल्प मिलेंगे. एयरपोर्ट सूत्रों […]

You May Like