अमहिया मार्ग में बन रही नाली के गुणवत्ता पर उठे सवाल

रीवा: सिरमौर चौराहे से लेकर अस्पताल चौराहे तक अमहिया मार्ग का चौड़ीकरण के लिये अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई और अब नाली निर्माण का काम चल रहा है.ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है जिसको लेकर सवाल उठ रहे है. गौरतलब है कि नगर निगम एवं प्रशासन ने सख्ती के साथ अमहिया मार्ग का अतिक्रमण हटाया ताकि सडक़ का चौड़ीकरण किया जा सके.

कई परिवारों की रोजी रोटी प्रभावित हुई है. शांति कांस्ट्रेक्शन द्वारा नाली का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पतली सरिया और डस्ट का उपयोग हो रहा है. गुणवत्ता की अनदेखी ठेकेदार द्वारा की जा रही है कभी भी नाली टूट सकती है. पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी ठेकेदार के काम को लेकर मूकदर्शक बने हुए है.
पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू ने नाली निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी और घटिया निर्माण कार्य किये जाने का आरोप लगाया है और कहा कि डस्ट का उपयोग किया जा रहा है. कभी भी नाली धस सकती है. जिम्मेदार विभाग भी अनदेखी कर रहा है.

Next Post

ठेला हटाने तक सीमित नगर निगम का अतिक्रमण अभियान

Wed Jul 15 , 2026
रीवा: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान केवल ठेला तक सीमित रह गया है. सडक़ के किनारे सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाले ठेलों को हटाने के साथ चालान की कार्यवाही की गई. जबकि बड़े अस्थाई अतिक्रमण को नही हटाया जा रहा है.गंगा वाटिका के सामने सडक़ किनारे लगाए गए ठेले […]

You May Like