महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जीवन कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा की मिसाल: ज्ञान

सीधी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।सर्वप्रथम गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने बापू के सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा और सामाजिक सद्भाव के संदेश को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों
को याद करते हुए अपने विचार रखें।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई,वहीं लालबहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प से राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उनके विचार आज भी समाज में एकता, सद्भाव और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रुद्रप्रताप सिंह, राजेंद्र भदौरिया, दानबहादुर सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, कुमुदिनी सिंह, नवीन सिंह, जय सिंह, करुण सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Next Post

नन्हें छात्रों ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी

Sat Oct 3 , 2026
भैरूंदा। राय साहब इंद्रजीत सिंह इंटरनेशनल स्कूल के नए सत्र के लिए शपथ व पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि सुगन कुंवर एवं विशेष अतिथि उप निरीक्षक कौशिक रहे. विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया. समारोह में दिग्विजय सिंह एवं आरवी खंडेलवाल को बैच एवं सैश प्रदान कर जिम्मेदारी […]

You May Like