भैरूंदा। राय साहब इंद्रजीत सिंह इंटरनेशनल स्कूल के नए सत्र के लिए शपथ व पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि सुगन कुंवर एवं विशेष अतिथि उप निरीक्षक कौशिक रहे. विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया.
समारोह में दिग्विजय सिंह एवं आरवी खंडेलवाल को बैच एवं सैश प्रदान कर जिम्मेदारी सौंपी गई. विभिन्न सदनों के हाउस कैप्टनों ने भी पदभार ग्रहण किया. विक्रमादित्य हाउस के कैप्टन रुद्र प्रताप, शिवाजी हाउस की कैप्टन गौरीश सोनी, प्रताप हाउस के कैप्टन युग्वेंद्र सिंह तथा पृथ्वीराज हाउस के कैप्टन रुद्र प्रताप विश्वकर्मा ने अपने दायित्व संभाले. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कक्षा 4 वीं और 5 वीं के विद्यार्थियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया है. इस अवसर पर सभी विद्यार्थी नेताओं ने विद्यालय के नियमों एवं गरिमा का पालन करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने की शपथ ली.
मुख्य अतिथि सुगन कुंवर ने नेतृत्व को जिम्मेदारी और सेवा का माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठ रहने के लिए प्रेरित किया। उप निरीक्षक कौशिक ने अनुशासन, मेहनत और जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला. विद्यालय डायरेक्टर चंद्रवीर सिंह भाटी ने नवनियुक्त विद्यार्थी नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं.
